जनता ने मौका दिया तो बनाएंगे आदर्श वार्ड – शिवम सिंह

13963

अयोध्या। निकाय चुनाव की हलचल तेज होने के साथ कई युवा चेहरे भी अलग-अलग पदों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 तेंदुआ माफी से सभासद पद के लिए परास्नातक की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय शिवम सिंह भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, तथा हर वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिलने का दावा कर रहे हैं।

और अपनी जीत का भरोसा जता रहे हैं युवा शिवम सिंह द्वारा बताया गया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह बगैर भेदभाव के जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे, तेंदुआ माफी वार्ड संख्या 3 को आदर्श वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता है।

विकास के कार्यों द्वारा वार्ड की तस्वीर बदल देंगे, उनका परिवार पहले भी समाज सेवा से जुड़ा रहा है। लकड़ी व्यवसायी आरा मशीन संचालक बंटी सिंह के पुत्र शिवम सिंह वार्ड सभासद के पद के लिए पहली बार संभावित दावेदारी पेश करने का मंसूबा बनाए हैं।

इनके बाबा स्वर्गीय आद्या प्रसाद सिंह आरएसएस से जुड़े रहे हैं, तथा बजरंग सरस्वती विद्यालय के संस्थापक होने के साथ समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 14K views
14K views
Click