जमीन अवैध रूप से कब्जा करने पर दबंग का कहर

31218

अयोध्या :——-16 नवंबर 2022

तारुन थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी बुजुर्ग ओम प्रकाश पांडेय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बंधक बनाकर मारने पीटने और धमकी देने के आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि 11 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे तारुन थाना क्षेत्र के बालापुर चौराहे पर जन सेवा केंद्र से अपने आधार कार्ड से 10 हजार रुपए निकलवा कर अपने घर वापस लौट रहा था। जब अपने खेत के करीब पहुंचा तो वहां उनके खेत में सड़क की पटाई के लिए जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। जिस खेत से मिट्टी की खुदाई हो रही थी उसमें उनकी धान की फसल खड़ी है। मिट्टी खोदने से मना करने पर वहां मौजूद ग्राम प्रधान और उनके साथ मौजूद अन्य कई आरोपियों द्वारा उनको पकड़ कर जबरदस्ती दबंगई के बल पर बंधक बना लिया गया। और लात घुसा से मारा पीटा तथा ढाई घंटे तक रोके रखा गया। और जन सेवा केंद्र से निकाला गया पैसा भी छीन लिया। उनके खेत से मिट्टी निकालने पर काफी नुकसान भी हुआ है। आरोपियों द्वारा उनको मां बहन की मध्यवर्त गाली देते हुए जानमाल की धमकी भी दी गई। पीड़ित द्वारा बताया गया कि घटना के दिन तारुन थाने में शिकायत पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 31.2K views
31.2K views
Click