अवैध खनन की सूचना देने पर शिकायतकर्ता पर भड़के दारोग़ा जी!

20008

शिकायतकर्ता जिला पंचायत सदस्य को दारोगा ने धमकाया, आडियो वायरल

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा चौकी प्रभारी का वायरल। ऑडियो में दरोग़ा कुलदीप मिश्रा आराजी लाईन ब्लाक के सेक्टर चार के जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने अवैध खनन की सूचना चौकी प्रभारी से किया उसके पश्चात मोबाइल पर बातचीत की। इस ऑडियो में दारोगा अवैध खनन को लेकर पहले सुनील सिंह से पूछताछ करता है। वह पूछता है कि गाड़ी निकलने के बाद सूचना मिलती हैं।

लोहता थाने के के कोटवा चौकी के दरोगा कुलदीप मिश्रा का अवैध खनन की सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता पर भड़कने का ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें धमकाने के साथ ही वह शिकायत दोबारा नहीं करना भी सुनाई पड़ता है।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने पर पीड़ित ने वीडियो जारी कर ट्वीट करते हुए अफसरों से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। मामला सोशल मीडिया पर व पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना है।


पीड़ित ने वीडियो ट्वीट कर कार्यवाही की माँग आलाधिकारियों से रखी. https://twitter.com/sunilsingh3535/status/1595302879010508800?t=S5lW0OLWjpmBmdtIoTkXbQ&s=08

इसी तरह के अन्य पीड़ित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दरोग़ा जी अपने को बहुत उंची पहुँच वाले बताते हैं और कहते हैं कि मेरी कितनी भी शिकायत कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

पीड़ित सुनिल सिंह ने वीडियो जारी कर आलाधिकारियों से मनबढ़ और उंचे पहुँच वाले दरोग़ा समेत इसी तरह के अन्य पुलिस कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने की अपील की है।

● राजकुमार गुप्ता

👁 20K views
20K views
Click