अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए कार्य करें अधिकारी : सीएम योगी

6108

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन 2047 के कार्यो की समीक्षा की गयी।

अयोध्या में वर्तमान में 260 परियोजनायें चल रही है जो लगभग 30 हजार करोड़ की है, इसमें 35 कार्यकारी विभाग है।

इस योजनाओं के आधार पर अयोध्या को विश्व स्तरीय नगर बनाने के लिए सभी विभागों से गुणवत्ता के साथ समयबद्वता के साथ और विशेष रूचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के बहुआयामी विकास के लिए स्वच्छ अयोध्या, आयुष्मान अयोध्या, भावात्मक अयोध्या, सुरम्य अयोध्या, सुगम्य अयोध्या, आधुनिक अयोध्या एवं सक्षम अयोध्या एवं सांस्कृतिक अयोध्या के रूप में समन्वित विकास करने हेतु निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग, आवास विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, ऊर्जा विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर विकास, नियोजन, सिंचाई, एयरपोर्ट अर्थारिटी, परिवहन आदि विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़कों एवं ओवरब्रिज के जो निर्माण सम्बंधी समस्यायें है उसको तत्काल हल करें और प्रोजेक्ट बनाते समय वास्तविक आवश्यकता एवं आगणन के आधार पर प्रोजेक्ट बनाये जाये।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 6.1K views
6.1K views
Click