फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

16807

पहले भी गंगा नदी में आत्महत्या का किया था प्रयास

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज चौकी अंतर्गत कुंडवल गांव की वृद्ध महिला ननकई (65 )पत्नी स्वo रामसेवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला है। नरपतगंज चौकी इंचार्ज मनोज यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते हैं कि उक्त महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी। पूर्व में भी उसने डलमऊ गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन लोगों के द्वारा बचा लिया गया था। इसके अलावा गत वर्ष दो नाबालिक बच्चों की हत्या के जुर्म में उसकी पुत्री श्यामकली पकड़ी गई थी।

जिसके चलते महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मृतक महिला का पुत्र अमरजीत रोजी-रोटी के चलते बाहर परदेश में है। बहू रेखा की तहरीर पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही की है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 16.8K views
16.8K views
Click