ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कटे दोनों पैर

27039

गम्भीर हालत में पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती, मौत

भेलसर, अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड के रूदौली स्टेशन पर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। रेलवे की आरपीएफ पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रुदौली डिग्री कालेज के पास का ही निवासी रहमान पुत्र रिजवान 30 वर्ष बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे रूदौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने के समय आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रेक पर लेट गया। तभी लखनऊ की ओर जा रही जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उसके दोनों पैर अलग हो गए।

उसके दोनों पैर से काफी तेजी के साथ खून बहने लगा, यह देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ रेलवे पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को तत्काल सीएचसी रूदौली पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था। लेकिन उसकी अस्पताल जाने से पहले सीएचसी में ही मौत हो गई।

इस सम्बन्ध में रूदौली रेलवे स्टेशन की आरपीएफ चौकी के एएसआई केशर खान ने बताया की रहमान पुत्र रिजवान 30 वर्ष का बुधवार की सुबह सियालदह एक्सप्रेस से दोनों पैर कट गया, जिसे गम्भीर हालत में सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए बाराबंकी भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 27K views
27K views
Click