बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कुलसाड़ी गांव निवासी चंदन (4) पुत्र राजेश कुमार की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। घरवालों ने जहरीला कीड़ा काटने से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्टर – सुधीर त्रिवेदी
👁 25K views
25K views
Click


