अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संघ के अध्यक्ष सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर दर्ज मुकदमा वापस ले पुलिस

14120

अखिल भारतीय प्रधान संघ मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि जल्द हो मुकदमा वापस, नहीं तो होगा आंदोलन

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया एवं पत्रकारों द्वारा ज्ञात हुआ कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद सदर ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ।

जिससे मांधाता प्रधान संघ इसकी घोर निंदा करता है खबर द्वारा यह भी संज्ञान में आया कि ऐ ई द्वारा फर्जी तरीके से प्रधान को फंसाने की साजिश रची गई।

जिससे अखिल भारतीय प्रधान संघ इसका घोर विरोध करता है सदर अध्यक्ष पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करना ओ भी बिना जांच किए। ये पुलिस की घोर लापरवाही है।

अगर सदर अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को तत्काल न हटाया गया तो अखिल भारतीय प्रधान संघ एक बहुत बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा इसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस बिभाग की होगी।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 14.1K views
14.1K views
Click