क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस बनाए रखने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा

26801

रायबरेली। रविवार को कस्बे में एक जिम सेन्टर का शुभारम्भ किया गया। जिम का उद्घाटन कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

बताते चलें कि क्षेत्र के युवा वर्ग के बच्चे कस्बे में जिम सेन्टर की व्यवस्था न होने के कारण अपनी फिटनेस बनाये रखने के लिए इधर उधर भटकते थे यही नही कुछ शौकीन युवा कस्बे से 20 किमी दूर रायबरेली पहुंचकर अपना शौख पूरा करने का प्रयास करते थे। परन्तु अब कस्बे के बछरावां मार्ग स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के नीचे ए स्क्वायर फिटनेस सेन्टर खुल गया है।

रविवार को कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर जिम सेन्टर का उद्घाटन किया। जिम सेन्टर के संचालक अनिल मौर्य एवं अजीत यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती मांग के चलते उन्होने जिम सेन्टर की स्थापना की है।

सुबह 5 बजे से 10 बजे और शाम को 5 से 9 बजे तक युवा यहां पर आकर अपनी फिटनेस कायम रख सकते हैं। इस मौके पर सुनील मौर्य, बंटी श्रीवास्तव, प्रिन्सू पाण्डेय, त्रिलाोचन मौर्य, गोलू जायसवाल, निहाल अवस्थी, प्रशान्त द्विवेदी, शिवकुमार मौर्य आदि युवा उपस्थित रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 26.8K views
26.8K views
Click