बंदियों को कारागार में दैनिक उपयोगी सामग्री दान स्वरूप प्रधानाचार्य ने की भेंट

23437

अयोध्या। जनपद के बहुचर्चित कोनौसा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी और स्कूल प्रबंधन द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियो को साबुन, तेल, टूथपेस्ट, बिस्किट और सर्दी से बचाव हेतु 300 कम्बल दान स्वरूप प्रदान किए गए।

कारागार में निरुद्ध निर्धन,असहाय और विविध कमानो में कार्य करने वाले बंदियों के मध्य वितरित किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र, जेलर गिरीश कुमार, जेलर जितेन्द्र कुमार, उपजेलर हेमराज सिंह, शुमरा अंसारी, अंजू शर्मा व अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 23.4K views
23.4K views
Click