डिडौली प्रधान पूनम सिंंह ने अपनी बचत से प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड में जमा की 101000 सहायता राशि

24473
IMG-20200401-WA0470

अपनी बचत से दी कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद

रायबरेली। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए रायबरेली की डिलौली प्रधान पूनम सिंह ने आर्थिक सहायता राशि के रूप में प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड में एक लाख एक हजार रुपए की धनराशि जमा की है। पूनम सिंह ने अपने लेटर पैड पर लिखा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना महामारी से लड़ने में आर्थिक सहयोग की देश वासियों से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में आर्थिक दान करने की “अपील” की है। पूनम सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली की जनता जनार्दन की ओर से सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में एक लाख,एक हजार रुपए की धनराशि जमा की गई है। श्रीमती सिंह ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आओ हम रायबरेली वासी भी अपने देशवासियों की सेवा में हाथ बटाते हुए अपने यशस्वी प्रधानमंत्री जी का मनोबल बढ़ाएं और अपनी क्षमता अनुसार स्वेच्छा से प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड में दान करें।

👁 24.5K views
24.5K views
Click