भूख से जंग लड़ने को सामने आया गायत्री परिवार

15874

चित्रकूट। आपदाओं के समय अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाला गायत्री परिवार सामने आया है। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में रह रहे स्वयं सेवको ने अपने हाथो भोजन बना गायत्री मन्त्र की प्रार्थना के साथ कोविड 19 वाइरस के कारण बंद में भूखो को भोजन बना रहे है। गायत्री शक्ति पीठ के व्यबस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी समेत सभी शक्तिपीठ में रहने वाले कार्यकर्ता भोजन बना रहे है। उन्होंने बताया कि अभी माग के अनुसार 300 पैकट बनाये जा रहे है। आगे जितनी जरूरत होगी उसकी व्यवस्था गायत्री शक्तिपीठ करेगा।

बताया कि रतलाम के शक्तिपीठ के उदार सहयोगी मोहनलाल मुरली वाले ने अखलेश् निगम रामशंकर द्विवेदी डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने अपना आर्थिक योगदान देते रहने का निश्चय किया है। संकट काल में गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट में भूखो के भोजन हेतु योगदान देता रहेगा।

👁 15.9K views
15.9K views
Click