बाल वाटिका कार्यक्रम

11333

रायबरेली। शुक्रवार को ब्लाक महाराजगंज में बाल वाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत कोलोकेटेड आंगनबाड़ी एवं शिक्षकों एवं अभिभावकों व खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत की उपस्थिति में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिसमें आंगनबाड़ी कार्य करती एवं एवं शिक्षक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया संदर्भ दाताओं द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि किसी भी स्थिति में 3 से 5 वर्ष तक का बच्चा आंगनबाड़ी जाने से वंचित ना रहे और 6 से 11 वर्ड का बच्चा स्कूल में अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं इसके लिए हम सब को एकजुट होकर के कार्य करना होगा जब शिक्षा का माहौल बनेगा। तभी बच्चे खुशीसे विद्यालय आएंगे। इसके लिए समस्त उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावकों द्वारा शपथ ली गई।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 11.3K views
11.3K views
Click