अयोध्या महोत्सव में पहलवानों ने दिखाया अपना दम

19294

कुश्ती के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ी रुझान : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। नववर्ष का पहला मिनट, अयोध्या महोत्सव का परिवेश हनुमान चालीसा से गुंजायमान हो गया। संकटमोचन हनुमान जी का स्मरण करके जनसमूह ने सभी प्रकार के कष्टों के निवारण की कामना की।

प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की वंदना ने वातावरण में अध्यात्मिक उर्जा का संचार कर दिया। घूमर, चकरी व हरियाणा के लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगो का मनोरंजन किया।

महोत्सव के प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कोने कोने आये पहेलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 19.3K views
19.3K views
Click