साइकिल चोरी करते सीसीटीवी में हुआ कैद

13466

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी एक तरफ जहां अपराधियों पर शिकंजा कस रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराई बाग कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग के पास दिलदार होटल के पास का है जहां पर एक छात्रा कॉलेज से वापस घर की तरफ जा रही थी तभी दिलदार होटल के सामने साइकिल खड़ा करके मिष्ठान खरीदने लगी।

बेखौफ चोरों ने छात्रा की साइकिल पर हाथ साफ कर दिया और साइकिल में रखा बैग जिसमें हाई स्कूल इंटर मार्कशीट सर्टिफिकेट अन्य कागजात भी मौजूद थे। साईकिल चोरी करते हुए अभियुक्त का वीडियो सीसीटीवी फुटेज भेज कैद हो गया।

जिसकी सूचना छात्रा ने फोन द्वारा मुराईगबाग चौकी इंचार्ज मान सिंह को दी गई मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करने में जुट गए। वहीं परिजनों ने डलमऊ कोतवाली में पीड़ित उर्वशी के पिता अमर बहादुर में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

  • विमल मौर्य
👁 13.5K views
13.5K views
Click