बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 8 से

18448

परशदेपुर, रायबरेली। नगर पंचायत परशदेपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। जिले के परशदेपुर कस्बे के एन एच पब्लिक स्कूल में प्रथम कारगिल शहीद बैडमिंटन प्रतियोगिता 08 जनवरी को खेली जाएगी।

इस प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज, सलोन, परशदेपुर, निनावां, अटावां आदि स्थानों से 32 टीम भाग ले रही। प्रतियोगिता के मुख्य अथिति सलोन विधायक अशोक कुमार व विशिष्ट अथिति नगर पंचायत परशदेपुर के अधिशासी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह होंगे।

जिनके द्वारा पुरुस्कार वितरण किया जायेगा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 10 बजे से शुरू हो जायेगी। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता में सिंगल और डबल दोनों प्रकार के मैच होंगे।जीतने वाली टीम को आकर्षक इनाम दिया जायेगा।

👁 18.4K views
18.4K views
Click