संदीप रिछारिया ( वरिष्ठ संपादक)
चित्रकूट। सरकार के संसाधन सीमित है, काम बड़ा है, जरूरत भी सबके हाथ बढ़ाने की है। लेकिन इससे भी बड़ी जरूरत है आप और आपका परिवार स्वस्थ रहे।
आपदा की इस घड़ी में हर कोई सामर्थवाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदद करना चाहता है। लोग अधिकारियों से अनुमति लेकर कर भी रहे है। उनका काम स्वागतयोग्य व समाज को नई दिशा देने वाला है। लेकिन इस महामारी के समय घर से निकले सभी लोग प्रशासन की गाइड लाइन का पालन जरूर करे। नगर पंचायत के सीएमओ रमाकांत शुक्ल ने कहा कि मदद करने वालो से अनुरोध है कि भोजन को पैक कर ही बाटे और सोशल डिस्टेंस का ख्याल भी रखे।
👁 15.6K views
15.6K views
Click

