शासन संचालित योजनाओं के मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई चौपाल

21859

अयोध्या। विकास खण्ड बीकापुर के ग्राम पंचायत वासुदेवपुर में भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम द्वारा मंगलवार को चौपाल के माध्यम से शासन द्वारा संचालित योजनाओं की मानिटरिंग और सत्यापन किया गया। तथा रिपोर्ट तैयार की गई। चौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताया गया।

चौपाल में भारत सरकार की टीम में सुरेश कुमार खालको एवं इंद्रेर चन्द्र रजवार शामिल रहे। विकासखंड के अधिकारियों द्वारा गांव में सरकार की संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम शुक्ला, तकनीकी सहायक राम मनोहर, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 21.9K views
21.9K views
Click