कोरोना महामारी से प्रभावित हो रहे हरेक व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता- अदिति सिंह

17479

रायबरेली

सदर विधानसभा रायबरेली की जनप्रिय विधायक अदिति सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र के गल्ला मंडी के समीप एवं संत कँवर स्कूल के पास रह रहे निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। इस पुनीत कार्य में उनकी माँ श्रीमती वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह भी बढ़ – चढ़ कर जनसेवा के कार्य में अपना सहयोग कर रहीं हैं। अदिति सिंह ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि मुश्किल की इस घड़ी में वह अपनी जनता को भूखा नही सोने देंगी, गरीब जनता के लिए अभी #4_जनता_रसोई के माध्यम से चक धौरहरा, देवानन्दपुर, बालापुर, नदी तीर, किला बाजार, रतापुर बेड़िया टोला एवं बाबा कुटी मोहल्लों निवास कर रह रहे हजारों गरीब परिवारों को लॉक डाउन के दौरान घर – घर भोजन पैकेट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही 4 नई जनता रसोई के माध्यम से हर उस व्यक्ति तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो कोरोना महामारी से प्रभावित हो रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 17.5K views
17.5K views
Click