अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने प्रेस क्लब अयोध्या में किया पत्रकार सत्कार

14634

अयोध्या। प्रेस क्लब अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक श्री सुबंधु जी की उपस्थिति में अधिवक्ता समाजसेवी श्वेता राज सिंह वा उनके पति राजेन्द्र बहादुर सिंह ने किया पत्रकारों को सम्मानित।

समारोह में राष्ट्रीय चैनलों से ले कर सभी मीडिया हाउस वा सभी समाचारपत्रो के पत्रकारों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समारोह में सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखें।

श्वेता राज ने कहा कि ये पत्रकारों का मंच है जहां सिर्फ पत्रकारों को अपनी अनसुनी कहने का और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है, इसके साथ उन्होंने संविधान के चतुर्थ स्तंभ पत्रकारों को निष्पक्ष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 14.6K views
14.6K views
Click