रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना से बुधवार सुबह इंजन नवनिर्मित डिब्बों को लेकर जा रहा तभी अचानक रायबरेली रोड स्थित रेलवे गेट 71बी के निकट इंजन पटरी से उतर गया। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौक पर पहुंची रेलवे अधिकारियों ने लखनऊ से रेलवे की टीम को बुलाकर प्रेसर जैक व मशीनों से इंजन को उठाकर पटरी पर लाया गया तब जाकर कोचों को लेकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। हाला की घटना किस कारण हुई इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हुई।
- संदीप कुमार फिजा
👁 15.5K views
15.5K views
Click


