पूर्व विधायक ने जमा की 101 निर्धन बालिकाओं की सुकन्या खाते की पहली किश्त

21021

सामाजिक बराबरी के लिए बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त करना जरूरी

रायबरेली-भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत भारतीय डाक विभाग द्वारा खोले जाने वाले सुकन्या समृद्धि खाते जिसमें कि सर्वाधिक ब्याज भी है, द्वारा आने वाली पीढ़ी की बच्चियों का आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में डीह ब्लाक के आशा रसीदपुर ग्राम सभा में पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने क्षेत्र की एक सौ एक निर्धन बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते की पहली किस्त जमा कर उनके खाते खुलवाए एवं अपने हाथों से बेटियों के अभिभावकों को पासबुक वितरित किया। पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने कहा की आने वाली पीढ़ी की बेटियों को हर तरह से सशक्त करने के लिए उनका सुकन्या समृद्धि खाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण होगा। उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों से अपील भी की की सभी लोग इस खाते को चलाते रहें,जो भी धनराशि संचित हो वह भले ही वर्ष में एक ही बार इस खाते में जरूर जमा करवाएं। भारतीय डाक विभाग कि इस योजना से बहुतायत में आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होगी।

सहायक अधीक्षक डाकघर योगेश कुमार ने पूर्व विधायक के इस कदम को सराहा एवं उपस्थित लोगों को डाक विभाग की अन्य योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विपणन कार्यकारी राजेश सिंह ने किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 21K views
21K views
Click