दीया और मोमबत्ती जलाकर लोगों ने एकजुटता का सबसे बड़ा संदेश दिया

22436

सलोन,रायबरेली।कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर में लोगों ने दीया और मोमबत्ती जलाकर एकजुटता सबसे बड़ा संदेश दिया.इस दौरान आतिशबाजी भी हुई और लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो भी खूब शेयर किए. कोरोना से सीधा मुकाबला कर रहे योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने शुक्रवार को ये अपील की थी।
रायबरेली से लेकर सलोन तहसील क्षेत्र व अन्य जिले की सभी तहसील क्षेत्रो और नगर में कोरोना के खिलाफ लोगो की एक जुटता दिखी।रविवार रात जैसे ही नौ बजे लोगो ने अपने अपने घरों की लाइटे बन्द कर दी।और पीएम मोदी की अपील की पर एक साथ कोरोना खिलाफ दिया,कैंडल,मोबाइल टार्च जलाकर जलाकर खड़े हो गए।वही स्थानीय डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी पीएम मोदी की मुहिम पर सड़को पर मोबाइल टार्च जला दिए।सलोन में दीपक जलाने के साथ साथ लोगो ने अतिशबाजी भी की।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 22.4K views
22.4K views
Click