कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

17123

आज दिनाँक 02.03.2023, को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा की अध्यक्षता में जनपद में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा और नियमित टीकाकरण की प्रगति को लेकर जनपदीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आगामी विशेष टीकाकरण पखवाड़ा जो कि माह मार्च में चलाया जाएगा में सभी वंचित और छूटे बच्चों का सर्वे कराकर उनकी लाईन लिस्टिंग समय से करा लें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नियमित टीकाकरण उपलब्धि को भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में एस आर टी एल, डब्लू एच ओ डा नीरज सिंह, एस एम ओ डा आशू सिंह, एसीएमओ डा डी के शर्मा, डी एल ओ डा सईद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा दिलीप सिंह, डिप्टी डी आई ओ डा राजेश चौधरी, डा अरविन्द श्रीवास्तव, डीएमओ मंजुला आनंद, यूनिसेफ से श्री हवलदार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 17.1K views
17.1K views
Click