संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

21714

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरसवां गांव निवासी अर्चना 32 वर्ष पत्नी शिव प्रकाश गुरुवार को दोपहर के समय अचानक तबियत खराब हो गई परिजनों ने महिला को आनन-फानन डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु ले जाने लगे लेकिन तब तक रास्ते में ही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल कराई जा रही है।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 21.7K views
21.7K views
Click