एसएसपी मुनिराज ने किया कोतवाली रुदौली का निरीक्षण

11180

अयोध्या।  कोतवाली रुदौली के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने शनिवार को अपराध रजिस्टर,कर्तव्य रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर सहित अभिलेखों में मौजूद छोटी-मोटी कमियों को क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण सिंह को अविलंब दूर करने के निर्देश दिए।

सुबह लगभग 12:00 बजे कोतवाली पहुंचे एसएसपी मुनिराज जी ने कोतवाली के असलहे का निरीक्षण किया।आरक्षी ने एसएसपी के सामने असलहे को खोलकर सफाई की जिस पर उन्हें प्रसन्नता जतायी। इसके उपरांत असलहों की गिनती कराने के बाद कोतवाली के कार्यालय में गुंडा एक्ट अपराधियों व माल खाने का निरीक्षण किया।माल खाने के रजिस्टर में अंकित धन राशि का मिलान कराया।

आरक्षी बैरक समेत कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। कोतवाली में खड़े काफी संख्या में वाहनों के रिलीज न होने और लावारिस वाहन की जानकारी ली। एसएसपी कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे और ऑनलाइन मुकदमा पंजीकृत किए जाने के अलावा आरोप पत्र का अवलोकन किया।

महिला डेस्क पर रजिस्टर में पीड़ितों की समस्या के समाधान होने की फीडिंग न किए जाने पर नाराजगी जतायी।उन्होंने कहा रजिस्टर में समस्या के समक्ष समाधान कराने के बाद उल्लेख होने से समाधान की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है। इसके उपरांत कोतवाल रुदौली देवेंद्र सिंह से गोपनीय रजिस्टर मंगवाया व उसमे लिखे नोट को पढ़ा व उचित सुधार के निर्देश दिये।

एसएसपी ने एक प्रश्न के जवाब में रुदौली में ट्रैफिक सिपाही की नियुक्ति और ऐहार में पुलिस चौकी के संबंध में कहा कि क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चौकी प्रभारी किला प्रमोद यादव,चौकी प्रभारी नयागंज अविनाश चंद्र,चौकी प्रभारी शुजागंज विनय यादव,चौकी प्रभारी भेलसर द्रिवेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 11.2K views
11.2K views
Click