रामनवमी पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

15317

डलमऊ, रायबरेली। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के नारों से डलमऊ कस्बे की गलियां गूंज उठी अवसर था प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी का दिन जिस के उपलक्ष में श्री राम के भक्तों ने डलमऊ कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली इस दौरान सैकड़ों राम भक्तों ने शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए श्री राम की जयकारे लगाते एवं डीजे की धुन पर नाचते थिरकते शोभायात्रा में शामिल हुए कस्बा वासियों द्वारा जगह-जगह राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

भाजपा के जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने श्री राम की आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया शोभा यात्रा का आयोजन अमरेश निर्मल के नेतृत्व एवं जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित किया गया शोभा यात्रा मुराई बाग कस्बे के पडवानाला से प्रारंभ होकर मां गंगा के तक पहुंची वहां से शेरनदाजपुर होते हुए फतेहपुर मार्ग कृष्णा नगर शंकर नगर आदर्श नगर मियां टोला आदि मोहल्लों भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन किया गया।

इस मौके पर दिनेश त्रिपाठी मनोज सोनकर सुधीर जायसवाल पवन जायसवाल जतन पाठक पवन तिवारी विनीत जयसवाल हरिओम पाल टेसू दीक्षित पंकज जायसवाल सोनू गुप्ता जितेंद्र सोनकर सोनू निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

  • विमल मौर्य
👁 15.3K views
15.3K views
Click