भगवत प्राप्ति के लिए प्रेम भक्ति ही एक माध्यम: रितेश जी महाराज

22707

अयोध्या। भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। प्रेम से सभी को जीता जा सकता है। भगवान को प्राप्त करने में प्रेम भक्ति ही एक माध्यम है। यह अमृत विचार श्रीमद् कथा भागवत के दौरान प्रयागराज से पधारे आचार्य रितेश जी महाराज ने कथा रसास्वादन कर रहे भक्तों को आह्लादित करते हुए सदविचार की अमृत वर्षा की।

थाना क्षेत्र हैदरगंज ग्राम पंचायत इमलिया के मजरे चौबेपुर में आयोजित श्रीमद् कथा भागवत की अमृत वर्षा 7 दिनों से हो रही है। अपनी संगीतमय कथा के दौरान आचार्य श्री रितेश जी महाराज कथा के विभिन्न प्रसंगों का व्याख्यान करते हुए कथा प्रेमियों के अंतर्मन को आह्लादित करते हुए राधा कृष्ण की प्रेम भक्ति से सरोबोर कर दिया।

कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र कुमार चौबे व उनकी माता श्रीमती राम दुलारी है। भव्य कथा के आयोजक राजकुमार चौबे, अशोक कुमार चौबे ,शैलेंद्र, राजेंद्र है ।तो वही व्यवस्था में पंकज, सोनू ,राज नारायण ,चंदन ,राहुल, दीपक ,रोहित ,आकाश, ब्यास आदि युवा टीमें बनाकर तन्मयता से रात दिन लगे हैं।

कथा में महिलाओं पुरुषों की अपार भीड़ उमड़ रही है। जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीनिवास तिवारी, लल्लन शुक्ला, रामचंद्र तिवारी उर्फ भूइधर, आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी कथा का रसास्वादन समय से पहुंचकर कर रहे हैं।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 22.7K views
22.7K views
Click