अपर आयुक्त प्रशासन सुनील कुमार शुक्ल के सेवानिवृत होने पर दी गई शुभकामनाएं

31171

अयोध्या। अपर आयुक्त प्रशासन श्री सुनील कुमार शुक्ल अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर आज दिनांक 31 मार्च 2023 को अपरान्ह में सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने कहा कि श्री शुक्ल एक मेहनती एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में लम्बी सेवायें दी है, जिसे हमेशा याद किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिवर्षता आयु पर सेवानिवृत्त तो एक शासकीय व्यवस्था है, परन्तु आपसी जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। उन्होंने श्री शुक्ल से कहा कि कभी भी कहीं भी कोई कार्य आपका हो तो आप निसंकोच हमसे हमेशा कह सकते है।

सेवानिवृत्त समारोह के अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविन्द चन्द्र जैन, अपर जिलाधिकारी (एल0ए0) श्री प्रभाकान्त अवस्थी, मण्डलायुक्त के सहायक विशेष कार्याधिकारी श्री सच्चिदानन्द सिंह, श्री पवन सहित आयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, नाजिर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने श्री शुक्ल का माल्यार्पण कर उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनायें दी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 31.2K views
31.2K views
Click