हाईटेंशन तार गिरने से गेहूं की फसल जलकर राख

16750

सरेनी, रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र! बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बिजली की हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया और देखते ही देखते लगभग दो बीघे गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।

ग्रामीणों ने किसी तरह काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया! जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रमईपुर खुर्द मजरे मूसापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक सूखा आम का पेड़ भरभराकर पास से ही गुजरी हाइटेंशन लाइन पर गिर गया। जिससे हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर मुन्नूलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद के गेहूं के खेत में गिर गया और इससे निकली चिंगारी से आग लग गई और गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी।

ग्रामीण आग बुझाने दौड़े़!घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका! इस दौरान मुन्नूलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद की 18 बिस्वा,विजय कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद की 12 बिस्वा, गीता देवी पत्नी कमल कुमार की 6 बिस्वा व सुचित्रा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह की 2 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं हल्का लेखपाल राजकुमार पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुई क्षति का आंकलन कर लिया गया है। शीघ्र ही पीडित किसानों को मदद दिलाई जायेगी।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 16.8K views
16.8K views
Click