हाईस्कूल परीक्षा में फिर से बेटियों ने लहराया परचम

10972

प्रतापगढ़। जिले के खरगीपुर मांधाता स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा आस्था शुक्ला ने जिले में सातवें रैंक हासिल की। इन्होंने 600 अंकों में से 575 95.83% अंक पाकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया।

आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम दोपहर 1:30 बजे जारी किया गया।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जैसे ही रिजल्ट आया तो एक बार फिर से मांधाता की बेटी ने नाम रोशन किया।

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पूनम शुक्ला व पिता बसंत नारायण शुक्ला व स्कूल के गुरुजनों को दिया। भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने आस्था शुक्ला के पैतृक गांव लखापुर पहुंच कर आस्था शुक्ला को सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता को ₹ 11000 सहयोग राशि बेटी की पढ़ाई के लिए प्रदान किया।

आजीवन बेटी आस्था को उच्च शिक्षा तक पढ़ाई में साथ देने का संकल्प लिया। उन्होंने ब्राह्मण समाज की बेटी आस्था शुक्ला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 11K views
11K views
Click