खड़े ट्रक में डीसीएम घुसने से हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

17692

राठ, हमीरपुर। चिकासी थाने के हरदुआ गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 156 पर खड़े ट्रक में टमाटरों से भरी डीसीएम पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम की केबिन चकनाचूर हो गई। इस हादसे में चालक, परिचालक बुरी तरह फंस गए। मौके पर डायल पुलिस, एंबुलेंस यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और मशीन द्वारा डीसीएम की केबिन से चालक और परिचालक को बाहर निकाला।

घटना स्थल पर ही परिचालक की मौत हो गई। बुरी तरह घायल हुए चालक को इलाज के लिए उरई भेज दिया गया। चालक संतोष पुत्र शंकरदास और परिचालक शिवम मध्य प्रदेश के हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिचालक शिवम का शव सीएचसी की शव गृह में रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के स्वजन नहीं आ सके थे।

  • एमडी प्रजापति
👁 17.7K views
17.7K views
Click