एनडीए सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जनसभा

11454

मौदहा, हमीरपुर। नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जनसभा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर रमेश पोखरियाल पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों का बखान किया।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री, सांसद,विधायक व एमएलसी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भा ज पा की उपलब्धियां गिनाई। वक्ताओं को सुनने के लिए मंडी समिति में हजारों की भीड़ जमा हो गई।

नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार को भाजपा के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने की।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रमेश पोखरियाल पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड में ने कहा कि वर्तमान समय में भारत शक्तिशाली व समृद्ध देशों में गिना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों के अलावा महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इन नौ वर्षों में भारत विश्व भारत विश्व में एक ताकतवर और समृद्ध शाली के बन गया है।

पहले पाकिस्तान भारत को हमेशा आंखें दिखाता रहता था लेकिन आज की स्थिति अलग है। भाजपा द्वारा राम मंदिर का निर्माण भी करवाया जा रहा है इसके अलावा उन्होंने भाजापा की उपलब्धियों पर चर्चा की।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायिका व एमएलसी जितेन सिंह सेंगर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों कार्यकर्ताओं व जनता का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहा।

  • एमडी प्रजापति
👁 11.5K views
11.5K views
Click