टेम्पो पलटने से 4 सवारियाँ बुरी तरह ज़ख्मी

27711

लालगंज, रायबरेली। बेहटा चौराहा लालगंज से सवारी भरकर सरेनी जा रहा टेंपो मलपुरा के पास तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो के पलटते ही उसमे बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया।

सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने टेंपो के नीचे दबी सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लालगंज पहुंचाया।

लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि टेंपो पलटने से सुधा का पुरवा निवासी रीता पत्नी रामचंद्र, लालजी का पुरवा निवासी राम प्यारी पत्नी छंगा लाल, सरेनी निवासी बटोलिया पुत्र जयदेव और पूरे दून मजरे हैबतपुर कला निवासी पूनम पुत्री बसंत घायल हुई है जिसमें से गंभीर रूप से घायल रीता, रामप्यारी और बटोलिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 27.7K views
27.7K views
Click