निर्माण कार्यों में गुणवत्ता ज़रूरी: डीसी मनरेगा

23277

अयोध्या। बीकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मौरावां पंचायत भवन में आयोजित की गई जन चौपाल में अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं से रूबरू होते हुए यथोचित समाधान किया गया।

इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में डीसी मनरेगा डॉक्टर सविता सिंह ने जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंप कर उन्हें शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर परिषदीय विद्यालय में बाउंड्री वाल का निर्माण एवं ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत किए गए दो विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहाकि ग्राम पंचायत में विकास से संबंधित निर्माण कार्य गुणवत्ता परक होने चाहिए। शिथिलता करने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले खंड विकास अधिकारी रषेश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को ग्राम पंचायत में लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाया लोगों की शिकायत और समस्या को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, सचिव अवधेश प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडे आदि मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 23.3K views
23.3K views
Click