बीजेपी चला रही संपर्क से समर्थन अभियान

12379

महराजगंज, रायबरेली। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने महराजगंज मंडल क्षेत्र के कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया।

इस दौरान भाजपाई सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पुस्तक लोगों को भेंट की और एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, महेश कुमार, विकास लोधी, विनोद कुमार, रवि तोष त्रिपाठी, विनोद त्यागी, संदीप कुमार चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 12.4K views
12.4K views
Click