Railway Budget 2020: 150 प्राइवेट ट्रेनों सहित मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड ट्रेन चलेंगी

37385

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2020 पेश कर दिया है. इस बजट में रेलवे के लिए सरकार ने कुछ बड़े एलान किए हैं और इसके तहत पांच नए एलान किए गए हैं. नई हाई स्पीड ट्रेन के एलान के साथ साथ तेजस ट्रेनों के लिए भी नए एलान किए गए हैं.

वित्त मंत्री ने रेलवे को दी ये सौगात

  • पीपीपी मॉडल से 4 रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.
  • रेलवे की जमीन पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे. रेलवे पटरियों के किनारे सोलर पावर ग्रिड बनाया जाएगा.
  • तेजस जैसी ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी.
  • तेजस जैसी ट्रेनों से टूरिस्ट जगहों को जोड़ा जाएगा.
  • रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.
  • 27 हजार किलोमीटर ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा.
  • 150 प्राइवेट ट्रेनों को चलाया जाएगा.
  • मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड ट्रेन चलाई जाएंगी.
👁 37.4K views
37.4K views
Click