किशोरी के अपहरण मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

29931

लालगंज, रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को अपहृत करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है।

गायब किशोरी के भाई अमित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती चार जुलाई की शाम को गांव का ही आरोपी युवक लवकुश उर्फ लाला उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसला और धमका कर अपने साथ भगा ले गया।

अमित ने बताया कि बहन के भगाने में गांव के ही अखिलेश, अंकुश व उमेश का सहयोग है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन बहन पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन की जा रही है।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 29.9K views
29.9K views
Click