डलमऊ, रायबरेली। मुराई बाग चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे गेट बंद होने से लगे जाम के बाद जब जाम खुला तो एक ओवरलोड मिनी लोडर प्लास्टिक के पाइप लोड कर कहीं जा रहा था।
जैसे ही वह मुराई बाग चौराहे के पास पहुंचा तो लोडर चालक ने तेजी से ब्रेक मार दी। जिससे लोडर पर लदा प्लास्टिक का पाइप आगे चल रही कार कार के पिछले शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा।
गनीमत रही कि कार की पीछे वाली सीट पर कोई सवार नहीं था अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी मौके पर मौजूद पुलिस ने ओवरलोड मिनी लोडर को कब्जे में ले लिया घटना के बाद लोडर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 
- विमल मौर्य
👁 18.2K views
18.2K views
Click


