नोट छापने की मशीन और जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार

16995

लालगंज, रायबरेली। पुलिस ने नकली नोटों की खेप पकड़ी है। नकली नोट बनाने के उपकरण समेत पुलिस ने इनके कब्ज़े से एक लाख रुपये व अधबने नोट बरामद किये हैं।

मामला रायबरेली जिले के लालगंज थाना इलाके के स्थानीय कस्बे का है। मंगलवार को दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की थी कि सामान खरीदने के दौरान उसे एक ग्राहक नकली नोट दे गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी को ट्रेस करते हुए युवक को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों का नाम बताया।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापकर बाज़ार में फुटकर खरीदारी कर बड़े नकली नोट के बदले छोटे असली नोट हासिल हासिल कर लेते हैं।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने नकली नोट के सौदागरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरुस्कृत करने का ऐलान किया है।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 17K views
17K views
Click