बीएसए के निर्देशन में बांटा गया खाना

28095

इनपुट – सुरेश दत्त

रायबरेली – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली एवं उपाध्यक्ष जिला संस्था भारत स्काउट गाइड, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मी कांत शुक्ला, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड और प्रधानाध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर श्री मती निर्मला देवी आशुतोष तिवारी जिला कोषाध्यक्ष जिला संस्था भारत स्काउट गाइड, श्रीराम यादव हेड क्वार्टर कमिश्नर मुख्यालय, अर्चना देवी प्रि ए एलटी, सत्य प्रकाश तिवारी स्काउट मास्टर अतुल उपाध्याय एवं आशीष तिवारी अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नगर क्षेत्र के संयोजन में कोरोना वायरस की इस महामारी कर दौर में निराश्रितों के लिए जहां रोटी व तहरी की व्यवस्था की गई वहीं पर भूखे लोगों को पूरी सब्जी के पैकेट बनाकर वितरित किए गए। इसमें रसोईया गीता यादव कंचन तिवारी दीप्ति का विशेष योगदान है जो अनवरत समय से भोजन बनाने में अपना योगदान दे रही हैं। उनका कहना है कि हमें भी अवसर मिला कि हम उस सेवा कर सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उनके सहयोगियों ने स्वयं भूख से पीड़ित लोगों को भोजन वितरित किया। यह कार्य अनवरत रूप से जब तक आवश्यकता होगी चलता रहेगा ।

👁 28.1K views
28.1K views
Click