चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने डायरिया प्रभावित वार्ड का किया दौरा

21620

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के वार्ड नं 5 में एक दर्जन लोगों के डायरिया होने की जानकारी होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने वार्ड का भ्रमण किया।

इस दौरान मरीज व मरीज के परिजनों द्वारा चेयरमैन प्रतिनिधि से नगर पंचायत द्वारा दूषित जलापूर्ति सप्लाई होने की शिकायत की। दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने नगर पंचायत कर्मियों को पाइपलाइन सही करवाने के निर्देश दिए हैं।

नगर पंचायत वार्ड नं 5 वारसी नगर में एक दर्जन से अधिक लोगों को पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने सीएचसी पहुंचकर इलाज कराया।

वार्ड नं 5 में कई लोगों के डायरिया होने पर महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगर के मोहल्ले में भ्रमण कर डायरिया की चपेट में आए लोगों व उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना।

इस दौरान लोगों ने नगर पंचायत द्वारा दूषित जलापूर्ति सप्लाई होने की शिकायत की। शिकायत पर श्री साहू ने नगर पंचायत कर्मियों को लीकेज पाइप लाइन सही कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार व बुधवार को कस्बे के वारसी नगर में डायरिया के एक दर्जन से अधिक मरीज सीएचसी पहुंचने से हड़कंप मच गया था।

सीएचसी अधीक्षक द्वारा वारसी नगर में टीम भेजकर प्रभावित मरीजों का इलाज कराया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बताया कि कस्बा वासियों की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से लीकेज सही कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं नगर पंचायत लिपिक रामचन्दर ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर नगर पंचायत कर्मचारी लीकेज को चिह्नित कर लीकेज सही करने में लगे हुए हैं।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 21.6K views
21.6K views
Click