सीएचसी महराजगंज को ट्रूनाट मशीन की सौगात

21381

महराजगंज, रायबरेली। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में ट्रूनाट मशीन को सफलतापूर्वक इंस्टाल कर सीएचसी की नई सौगात दी गयी।

बताते चले की अभी तक सीएचसी में टीबी रोगियों की जांच करने हेतु मरीज के बलगम को लेकर स्लाइड बनाकर सूक्ष्मदर्शी की मदद से टीबी के जीवाणु को देखकर रोग का पता लगाया जाता था और उसका इलाज किया जाता था।

इस प्रक्रिया में मानवीय चूक की संभावना बनी रहती थी। और हल्का इन्फेक्शन होने पर कभी कभी मर्ज पकड़ में नही आता था। लेकिन अब ट्रूनाट मशीन के लग जाने से बलगम को मशीन में डालकर छोड़ दिया जाएगा और लगभग 2 घण्टे में मशीन खुद बता देगी की मरीज को टीबी है या नही।

इस प्रकिया से जहां स्वाथ्य कर्मियों को जांच करना आसान हो जाएगा वहीं हल्के से हल्का इन्फेक्शन भी इस मशीन से पकड़ में आ जायेगा।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 21.4K views
21.4K views
Click