महराजगंज में समाधान दिवस का आयोजन

20973

महराजगंज, रायबरेली। तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे कुल आई 68 शिकायतों में मात्र 2 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।

तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33, पुलिस की 13 ,विकास विभाग की 6 व अन्य 13 शिकायतें आयी जिसमें मौके पर मात्र 2 शिकायतों को निस्तारित किया गया।

इस दौरान तहसीलदार अभिनव पाठक, नायब तहसीलदार अंकुर गुप्ता ,सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 21K views
21K views
Click