शहीद मोतीलाल यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

14963

महराजगंज, रायबरेली। शहीद मोतीलाल यादव की समाधि पर उनकी पत्नी गायत्री देवी व ग्राम प्रधान समेत गांव के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

महराजगंज क्षेत्र के जियापुर मजरे मोन निवासी मोती लाल यादव सी.आई .एस. एफ में ड्यूटी के दौरान 10 नवम्बर 1991 में जम्मू कश्मीर के बारामूला उड़ी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। जिसके बाद उनकी पत्नी गायत्री देवी को सी.आई. एस .एफ में  तैनाती मिली। जो वर्तमान में देश की सेवा कर रही है।

इसके अलावा इनको राष्टीय पदक द्वारा सम्मानित भी किया गया है। सोमवार को  उनकी पत्नी गायत्री देवी व ग्राम प्रधान द्वारा जिया पुर मोन स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रगान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर शहीद के पुत्र संतोष यादव, प्रधान प्रतिनिधि अमरेश कुमार, अमरेंद्र सिंह,रामकुमार, रोहित चंद्रभान अंकित, देशराज सोनू, राम सजीवन, राजू यादव, पवन, नंदू, बिंदु, आदि लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 15K views
15K views
Click