महराजगंज, रायबरेली। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह तहसील स्थित अधिवक्ता भवन मेें सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रजितराम गुप्ता , तहसीलदार अभिनव पाठक ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ साथ बधाई दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने संयुक्त रूप से कहा कि बार और बेंच का रिश्ता अटूट होता है दोनो मिलकर आम जनमानस को राहत पहुंचाने को कार्य करते हैं दोनो का तालमेल अति आवश्यक है। कार्यक्रम के आरम्भ में सभी पदाधिकारियों व आगन्तुकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके अध्यक्ष सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताहिर हुसैन, उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह, सुमित कुमार, महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ल, वरिष्ठ सहमंत्री अवधेश कुमार पाल, सहमंत्री राजकुमार लोधी, कोषाध्यक्ष दुष्यन्त प्रसाद नवचेतन, पुस्तकालयाध्यक्ष अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक कुंवर वीरभान सिंह, मीडिया प्रभारी अतुल कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह के अलावां नायब तहसीलदार अंकुर गुप्ता, महराजगंज बार के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, सुशील पाण्डेय, भूपेश मिश्रा, हरदेव प्रसाद शुक्ल, कृष्ण कुमार यादव, रमेश कुमार सिंह, राजबक्ष सिंह, कमलेश कुमार पाल, नगेन्द्र सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, वैभव सिंह, आलोक अवस्थी, बृजेन्द्र प्रताप व छेदीलाल सहित तहसील के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
- अशोक यादव एडवोकेट


 
            