उत्तर प्रदेश पुलिस जो बेजुबानों का भी रखती है ख्याल

25955

एक तरफ पुलिसकर्मी उन लोगों के खाने का खास ध्यान रख रहे हैं जो लॉक डाउन की वजह से दाने दाने को मोहताज है, दूसरी तरफ उन लोगों को भी जो बेजुबान है। हम बात कर रहे हैं एटा पुलिस की, जहां के एक इंस्पेक्टर बेजुबानों का ध्यान काफी अच्छे से रख रहे हैं। खाने से लेकर पानी तक का इंतजाम इंस्पेक्टर करते हैं। बंदरों को चने खिलाना, गायों के लिए हरे चारे का प्रबंध करवाना, कुत्तों को रोटी खिलाना इनकी दिनचर्या में शामिल है।

सोशल मीडिया पर सराहना

जानकारी के मुताबिक, एटा पुलिस के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने बेजुबानों की जिम्मेदारी उठा रखी है। वो पूरे दिन लोगों को लॉक डाउन का पालन कराते हैं, लोगों को समझाते हैं और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते गईं। ड्यूटी से फ्री होने के बाद बंदरों को चने खिलाना, गायों के लिए हरे चारे का प्रबंध करवाना, कुत्तों को रोटी खिलाना इनकी दिनचर्या में शामिल है। इंस्पेक्टर पंकज जिले की अलीगंज कोतवाली में तैनात हैं।

एसएसपी ने की सराहना

इस मामले की जानकारी जब एसएसपी को हुई तो एसएसपी सुनील कुमार ने इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के इस मानवीय कार्य का समर्थन करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है ऐसे में कोई बेजुबान जानवर भी भूखा न रह जाए ये भी एक सभ्य समाज की जिम्मेदारी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके काम की काफी सराहना हो रही है।

👁 26K views
26K views
Click