स्वच्छता अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण

24125

डलमऊ, रायबरेली। पूरे देश में लोग 1अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घण्टा स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि इस अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान करें। अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान की एक कड़ी है। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में एम्स के चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य मेला में जनसमुदाय को स्वास्थ्य परीक्षण,परामर्श व चिकित्सा प्रदान की गई।

वहीं इस अवसर पर सीएचसी परिसर में सीएचसी अधीक्षक नवीन कुमार , अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ सहित अन्य लोग स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर साफ सफाई का शुभारंभ किया। वही इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ बृजेशदत्त गौड़ के कर कमलों से संपन्न हुआ।

इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक नवींकुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,ग्राम प्रधान कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • विमल मोर्या
👁 24.1K views
24.1K views
Click