अज्ञात युवती का हाथ पैर बांधा शव मिला, हड़कंप

11059

पूरी तरह से महिलाओं के लिए असुरक्षित रायबरेली, हाल ही में एक युवती के साथ बीच शहर में हुआ था गैंगरेप

रायबरेली। रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज स्थित गोपाल ढाबे के पास बाग में एक अज्ञात युवती का हाथ पैर बंधा अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना स्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या कर शव जलाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी कारण स्पष्ट नहीं किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

महिलाओं के लिए असुरक्षित हुआ रायबरेली 2 दिन पहले एक महिला के साथ शहर में हुआ था गैंगरेप

रायबरेली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 500 मीटर के दायरे में मौजूद नया पुरवा की झाड़ियों में एक युवती के साथ चार युवकों ने रात का फायदा उठाते हुए गैंगरेप किया और उसको वहीं छोड़ दिया था। जिसके बाद समूचा रायबरेली अपने आपको असहज और असुरक्षित महसूस करने लगा था लेकिन शनिवार को दोपहर हाथ पैर बांधा हुआ शव मिला जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा अभी कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है। लगातार चौपट हुई कानून व्यवस्था यह बता रही है कि जिम्मेदार पूरी तरह से नाकामयाब है जल्द से जल्द लखनऊ को ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिये।

दुर्गेश सिंह रिपोर्ट

👁 11.1K views
11.1K views
Click