खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

25323

महराजगंज, रायबरेली। जन सामान्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की अगुवाई में विभागीय टीम द्वारा जिले के कई स्थानो पर छापेमारी कर नमकीन के नमूने लिए। शनिवार को निकली टीम द्वारा महराजगंज के नमकीन विक्रेता सुनील कुमार वैश्य, चकपीराशाह तकिया चैराहा स्थित शिवम गुप्ता के प्रतिष्ठान सुरेश नमकीन भण्डार, लोधन का पुरवा में प्रतिभा की दुकान, एवं दरीबा स्थित तेज बहादुर के प्रतिष्ठान तेजस्वी नमकीन भण्डार से नमकीन के नमूने लिए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि नमकीन के नमूने लिए गये है जिन्हे लैब भेजकर जांच करायी जायेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नमकीन विक्रेताओं के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी, सत्येन्द्र यादव, उदयराज मौर्य, हरेन्द्र की टीम ने नमकीन के नमूने लिए।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 25.3K views
25.3K views
Click